गौ माता की सेवा करके मनुष्य अपना आज और कल दोनों सुधार सकता है—– गोपालानंद सरस्वती गंगापुर (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार) गलवा में आयोजित गौकथा में सहाड़ा विधानसभा विधायक गायत्री देवी ने कहा कि गोपालानंद जी सरस्वती महाराज जैसे संतो के मार्गदर्शन से मनुष्य अपना लोक परलोक सुधार सकता है। कथा के छठवें दिवस गोपालानंद सरस्वती ने कहा कि मनुष्य की सांसें ईश्वर ने तय कर रखी है व्यक्ति बुरे कर्म करता है तो उसकी सांसे अधिक खर्च होती है सत्कर्म करता है तो सांसे कम खर्च होती है साथ ही महाराज ने कहा कि शासन चाहे जो हो गौमाता को उचित स्थान मिल सकता है ।मनुष्य जीवन में क्रोध नहीं करना चाहिए क्रोध करने से जीवन नष्ट हो जाता है।गौमाता की सेवा करके मनुष्य अपना आज और कल दोनों सुधार सकता है। गौ माता के संरक्षण से सरकारों के धन का सदुपयोग हो सकता है। कथा कमेटी सदस्य भंवर लाल खारोल ने बताया कि 13 मई को प्रातः 8 बजे से 10 तक गौ भागवत कथा का आयोजन होगा उस पश्चात महाप्रसादी का भंडारा होगा । कथा के छठवें दिवस कथा में पधारे नेता, संत संम्मानित महानुभव का कथा कमेटी द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।