संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा निरंकारी इंग्लिश संत समागम 25 को
आयोजन में इंग्लिश में गीत विचार एवं नाट्य द्वारा अपने भाव रखेंगे
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मोनु सुरेश छीपा संत निरंकारी मंडल भीलवाड़ा द्वारा सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से निरंकारी इंग्लिश संत समागम 25 जून रविवार को आरजिया चैराया स्थित नए निरंकारी सत्संग भवन पर प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक होगा। जिसकी अध्यक्षता कोटा से पधारे प्रचारक संत सतीश गौसले के सानिध्य में आयोजित होगा। जोनल इंचार्ज संत जगपाल सिंह ने बताया कि आयोजन भीलवाड़ा जोन स्तर पर होगा। जिसमें चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, पूंजपुर, एवं बांसवाड़ा के भक्त श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजन में इंग्लिश में गीत विचार एवं नाट्य द्वारा अपने भाव रखेंगे। मिशन से जुड़े सभी भक्तों श्रद्धालुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संत समागम का लाभ लेवे।


