मातृकुंडिया से कावड़ यात्रा निकाल किया नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक। गंगापुर ko(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार) नीलकंठ मित्र मंडल द्वारा मातृकुंडिया से कावड़ यात्रा नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जल से अभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा मातृकुंडिया से कावड़ में जल भरकर रवाना हुई, जो विभिन्न गांवों से होती हुई नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। कावड़ यात्रा में लोग बैंड बाजों पर हर हर महादेव की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। कावड़ यात्रा नगर में पहुंचने पर नगर वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचने पर पंडित अशोक आचार्य के सानिध्य में भगवान शिव का जल से अभिषेक किया गया। इस दौरान विजय सिंह,प्रकाश गहलोत, गोपाल माली,महावीर पुरी गोस्वामी,बादल माली,चतुर्भुज बेरवा,सूरज सोनी,सुमित माली आदि मौजूद थे।


