*राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट का भीलवाड़ा दौरा*
*स्वतंत्रता सेनानी श्री केसरी सिंह बारहठ पैनोरमा का करेंगे भूमिपूजन*
मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाडा 03 अक्टूबर। राजस्व मंत्री रामलाल जाट बुधवार 4 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे भीलवाड़ा से प्रस्थान कर 10 बजे शाहपुरा पहुंचेंगे तथा स्वतंत्रता सेनानी श्री केसरी सिंह बारहठ पैनोरमा का भूमिपूजन करेंगे। तत्पश्चात शाहपुरा से 11 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 12 बजे मांडल पहुंचेगे जहां वे पंचायत समिति मांडल में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
जाट मांडल से 3ः15 बजे प्रस्थान कर सायं 4 बजे ग्राम पंचायत दड़ावट पहुंचेंगे तथा ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे तत्पश्चात सायं 5ः30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


