वेदांत साधकाश्रम में शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय हुरडा रोड कृष्णा कोलोनी में स्थित वेदांत साधकाश्रम के पाटोत्सव के उपलक्ष में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की मंगलवार से हुई शुरुआत जो 4 दिसंबर 2023 सोमवार तक प्रति दिन दोपहर 12:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी।वही शतचंडी महायज्ञ 25 नवंबर से शुरू हुआ जो 4 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक होगा एवं अखंड रामायण पाठ भी प्रतिदिन होगा।
कथा के प्रथम दिन कथा वाचक परम पूज्य श्री मधुसूदन जी दाधीच ने भागवत का महात्म्य बताया। श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत से पूर्व शहर में कलश शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकली गई, जिसमें महिलाऐं कलश लिए हुए नाचते गाते भक्तिमय के साथ शोभायात्रा कथा पांडाल में पहुंचीं।