किसान केसरी संघ जिला शाहपुरा के बैनर तले धरती देवरा शाहपुरा में हुआ किसान सम्मेलन,
बनेड़ा – परमेश्वर दमामी


किसान केसरी संघ जिला शाहपुरा के बैनरतले,धरती देवरा शाहपुरा में किसान सम्मेलन हुआ। जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमावत ने बताया कि इस किसान सम्मेलन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनके समाधान के लिए किसान सम्मेलन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक लालाराम बैरवा थे ,जिलाध्यक्ष सुर्य प्रकाश ओझा ने इस किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, सम्मेलन में उपस्थित विधायक लालाराम बैरवा को किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करते हुए अपने विचार रखे ।मुख्य रुपसे फसल खराबे का मुआवजा हर किसान को मिले , किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर हो रही सर्च रिपोर्ट का पावर बैंको के पास ही हो ताकी किसानो को सर्च रिपोर्ट के नाम पर आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़े , केसीसी का प्रकिया तीव्रता से हो , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल को फिर से शुरू कर किसानों अधिकाधिक इस योजना का लाभ दिलाया जाए, नहरों की सफाई व टुटी -फुटी नहरों को तुरंत दुरस्त करायें जाए ,ताकी नहरों का पानी आखिरी खेत तक पानी मिले।खाध सुरक्षा पोर्टल को फिर खोला जाए ताकी अधिकाधिक किसानो को खाध सुरक्षा का लाभ मिल सके ,दुध का वाजिब अनुदान डेयरी के द्वारा किसानों के मिले ,जिलास्तर पर किसान केसरी संघ का भवन बने ,जिन्सवार रिपोर्ट ऑन लाईन पोर्टल पर ई हस्ताक्षर वाले मिले कृषि कनेक्शन किसानों को तुरंत प्रभाव से दिलाया जाए।कृषि कनेक्शनों पर लाईट 8 दिलाई जाए ताकी किसानो को फसल पिलाई में कोई दिक्कत नहीं हो, उधान विभाग से मिल रही 75% सब्सिडी जिनको नहीं मिल पा रही है उन्हें जल्दी से जल्दी दिलाईं जाए।ताकी इसी वित्तीय वर्ष में किसानों को अधिकाधिक लाभ मिल सके । मुख्य अतिथि के रुप में पधारे विधायक लाला राम बैरवा ने किसानों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को तुरंत प्रभाव से दुरस्त करने का आश्वासन मौजुदा किसानों को दिया।साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा की जिला सीमांकन के दौरान जिला शाहपुरा के जो 7 ग्राम पंचायतें जो की भीलवाड़ा जिले में जोड़ दिया गया उन्हें फिर से शाहपुरा में जल्द से जल्द जोडा जाएगा वहीं आगुचा माईन्स, को भी शाहपुरा में शामिल करने करने की बात कही उन्होंने रोजगार को लेकर टेक्सटाइल पार्क बनाने की बात कही वहीं तकनीकी शिक्षा के कैम्प लगाकर युवा साथियों को रोजगार दिलाने का काम किया जाए।वहीं नहरों व सिंचाई के साधनों के लेकर सिंचाई मंत्री सुरेश रावत के समक्ष विचार रखे जिसके परिणामस्वरूप 15 करोड कि फंड सेक्शन मिले जिसे बजट आते ही काम शुरू करवाया दिया जाएगा। सरदारपुरा में हो रही पानी कि समस्या को लेकर आये किसानों को चार दिन में पीने का पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।इस किसान सम्मेलन में पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बोहरा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंकर गुर्जर , भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष महावीर सैनी,डाबला सरपंच प्रदुम्न सिंह राठौड़, भाजपा नेता दिलीप गुर्जर प्रवक्ता नूर मोहम्मद जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल गाडरी ,रमेश कुमावत ,मुकेश शर्मा, रज्जाक मोहम्मद, हीरालाल गाडरी ,मोहन जी शर्मा, तहसील अध्यक्ष नंद सिंह जी खंगारोत ,रामप्रसाद पवार, शिवलाल मीणा ,संगठन मंत्री छोटू कुमावत ,भोलू कुमावत, हीरालाल कुमावत , प्रहलाद लोहार ,गणपत बेरवा, सोहन कुमावत, रामकिशन कुमावत ,समर्थ कुमावत ,तथा समस्त पदाधिकारी सहित काफ़ी तादाद में महिलाएं व किसान लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन नूर मोहम्मद ने किया ।


