महाश्रमण सभागार में 15 भामाशाह व पांच समाजसेवियों का हुआ सम्मान
भीलवाड़ा
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्था द्वारा तेरापंथ नगर महाश्रमण सभागार में साध्वी कीर्तिलता ठाणा-4 के सानिध्य में तेरापंथ भवन निर्माण में सहयोगी भामाशाह का सम्मान एवं आचार्य श्रीमहाप्रज्ञ का महाप्रयाण दिवस आयोजित हुआ। मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष (टीपीएफ) पंकज ओस्तवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महासभा) निर्मल गोखरू, सभा अध्यक्ष जसराज चोरड़िया, मंत्री योगेश चंडालिया, उपस्थित थे। तेरापंथ भवन निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों , समाजसेवियों अतिथियों व पदाधिकारी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समाज के 15 भामाशाहों व पांच समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।


