महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा
✍️ *मोनू सुरेश नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9530303019*
शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय पर महाराणा प्रताप के 484 वे जन्मोत्सव पर धरती देवरा से त्रिमूर्ति चौराहे तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया शाहपुरा रियासत की स्थापना महाराणा प्रताप के वंशजों द्वारा की गई थी हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक हनुमान धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की शाहपुरा के राज परिवार के जय सिंह एवं जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में भारतवर्ष में वीरता के प्रतीक शौर्य के सूरज महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर धरती देवरा से सैकड़ो क्षत्रिय वंशो एवं सर्व समाज से आमजन ने महाराणा प्रताप की शौर्य शोभायात्रा में भाग लिया शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए गए शोभायात्रा राजशी ठाठ के साथ ऊंट के साथ एवं पंजाबी स्पेशल बैंड-बाजा के साथ महाराणा प्रताप का बड़ा छायाचित्र का रथ वाहन से वाहन रैली एवं आमजन एवं क्षत्रिय वंश द्वारा बालाजी की छतरी से पैदल शोभा यात्रा में शामिल होकर सदर बाजार होते हुए त्रिमूर्ति चौराहा पहुंची जहां पर शाहपुरा राज परिवार के जय सिंह शाहपुरा कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत नगर परिषद अध्यक्ष रघुनंदन सोनी गजराज सिंह राणावत सत्यनारायण कुमावत एवं क्षत्रियो ने महाराणा प्रताप के चित्र पर दीपक प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की वक्ताओं ने संबोधित किया एवं महाराणा प्रताप की वीरता को शब्दों के द्वारा वर्णित किया गया। गौरतलब है की महाराणा प्रताप के पुत्र अमर सिंह जी के तीन पुत्र कर्णसिंह भीम सिंह सूर्यमल्लजी हूये सूर्यमल जी के पुत्र सुजान सिंह जी द्वारा फुलिया एवं शाहपुर नगर को राजधानी बनाया।
इस मौके पर हनुमान धाकड़ रामेश्वर धाकड़ आदि मौजूद रहे ।


