बजरंग दल जिला संयोजक स्व. ओमप्रकाश माली का श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ आयोजित

आसींद भीलवाडा
संवादाता रेखा व्यास
आसींद। बजरंग दल जिला संयोजक स्व. ओमप्रकाश माली को संपूर्ण हिंदू समाज द्वारा बड़ा मंदिर चौराहे पर नगरवासियों द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । आपको बता दे कि तीन दिन पूर्व खेत पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से हुई थी मौत । बड़ा मंदिर चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे। इस अवसर पर हिंदू समाज के पदाधिकारी व लोग मौजूद रहे ।


