
*मॉडल स्कूल में पावन श्रावण महोत्सव का आयोजन*
*उपाध्याय प्रथम व पोरवाल द्वितीय रही*
✍️ मोनू नामदेव। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141
शाहपुरा। जिले में
भारत विकास परिषद द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन राजकीय विवेकानंद मॉडल स्कूल में किया गया। महिला संयोजक इंदिरा धूपिया ने बताया पधारे हुए सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन करते हुए बताया कि इस सावन महोत्सव में सबसे पहले प्रवीणा गुजराती द्वारा *हरियाली अमावस्या* पर काव्य पाठ किया गया तत्पश्चात जयदेव जोशी द्वारा *दादुर मोर पपीहा बोले* कविता प्रस्तुत की गई इंदिरा धूपिया द्वारा *तुम क्या जानो मेरे साजन तुम बिन सावन कैसे बीता* काव्य पाठ करके महोत्सव को ऊंचाइयां प्रदान की परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मूंदड़ा ने गजल* आंसू के धागे से सीखते रहे हम जो जख्म तुमने दिए* गजल सुना कर श्रोताओं की वाही वाही लूटी तो परिषद सचिव दिलीप जैन ने भजन *क्या तन मांझता रे* सुना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया इसी के साथ सीमा उपाध्याय सीमा पोरवाल और भगवती झवर ने भी शिव शंकर के भजन सुनाए महोत्सव का दूसरा भाग मिसेज सावन प्रतियोगिता जो चार चरणों में संपन्न हुई प्रथम चरण परंपरागत रैंप वॉक जिसमें राधा मीरा पनिहारी नई नवेली दुल्हन वीरांगना नारी महारानी आदि की पोजीशन में प्रतियोगी ने अपनी प्रस्तुति दी द्वितीय चरण में भारत को जानो पुस्तक से राम मंदिर से संबंधित करंट जीके सावन मास और तीज त्योहार से संबंधित और पहेलियां से प्रतियोगिता करवाई गई तो तीसरा चरण 1 मिनट गेम करवाया गया और चौथे चरण में ब्यूटी के साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से प्रतियोगियों की योग्यता का आकलन किया गया। इसमें मिसेज सावन प्रथम सीमा उपाध्याय मिसेज सावन द्वितीय सोनाली पोरवाल मिसेज सावन तृतीय सपना टेलर रही तत्पश्चात नयनबाला सोमानी द्वारा सभी पुरुषों महिलाओं और बच्चों को एक गेम खिलाया गया परिषद के सभी सदस्यों द्वारा सावन महोत्सव पर भावभीनी नृत्य की प्रस्तुतियों दी गई तथा परिषद परिवार द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया इस अवसर पर जिला समन्वयक यशपाल पाटनी जिला सह समन्वयक जयदेव जोशी कार्यक्रम संयोजक मधु जैन कार्यक्रम प्रभारी सुनीता समदानी आनंद जोशी अनीता शर्मा निर्मला मूंदड़ा रीता धोबी अनीता टॉक सुनीता बलाई देव धाकड़ रितु झा विश्वकर्मा राजेश धाकड़ उमेश जागेटिया भागचंद मंत्री भारत टॉक रानी पोरवाल अमित माहेश्वरी रौनक माहेश्वरी दामोदर मूंदड़ा कृष्ण गोपाल पटवारी प्रियकांत शर्मा नारायण सिंह परिहार रूपाली पोरवाल सत्यनारायण सेन जयशंकर पाराशर आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का प्रबंध और व्यवस्था जितेंद्र पाराशर के द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का सफल संचालन सुनीता समदानी द्वारा किया गया।


