
पर्यावरण मित्र मंडल द्वारा शहरी क्षेत्रों में लगाये गए सैकड़ों पेड़ पौधों के सदस्यों ने बांधे रक्षा सूत्र।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहरी क्षेत्र के पर्यावरण मित्र मंडल द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाये गये विभिन्न किस्म के सैकड़ों पेड़, पौधों के रक्षाबन्धन के पर्व के अवसर पर पर्यावरण प्रेमीयों ने सभी वृक्षों के रक्षा सूत्र बांधे एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान गुलशन हेमनानी, निकेश बहेडिया, सहित पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।