सर्व हिन्दू समाज द्वारा 117 वां सामूहिक सप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय सर्व हिन्दू समाज द्वारा संस्कृति, सनातन संस्कृति को प्रसारित हेतु किये जा रहे सामूहिक सप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ के तहत 117 वा साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ श्री बाबा रामदेव जी का भंडारा रोडवेज बस स्टैंड के सामने किया गया। श्री हनुमान चालीसा पाठ में आरती के पश्चात् मेवाड़ टैक्सी यूनियन की ओर से प्रसाद वितरित किया गया पाठ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, पाठ का उद्देश्य सनातन संस्कृति को प्रसारित करना है आने वाली पीढ़ी को धर्म से जोड़ना है पाठ से जो भी राशि संग्रहित होती है श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा में पीड़ित गौवंश की सेवा उपचार हेतु समर्पित की जाती है आज के पाठ में स्व. श्रीमान कालू जी प्रजापत गुलाबपुरा की प्रथम पुण्यथिति पर उनके परिवार जन विजय , राहुल प्रजापत की ओर से श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा को 2 छत के पंखे का सहयोग व मेवाड़ टैक्सी यूनियन गुलाबपुरा की ओर से श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा को एंबुलेस हेतु 501 रूपये का सहयोग किया। अगले शनिवार को 108 वा पाठ गणेश पांडाल अम्बे कल्याण मंदिर के पास प्रेम गार्डन में किया जायेगा।
सर्व हिन्दू समाज द्वारा 117 वां सामूहिक सप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन
Leave a comment
Leave a comment


