सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा की वैष्णव धर्मशाला में हुई शुरुआत।

By admin

Published On:

Date:

मोनू नामदेव। प्रधान संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा की वैष्णव धर्मशाला में हुई शुरुआत।
=====


बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) महामंडलेश्वर राष्ट्रीय संत1008श्री दिव्य मोरारी बापू के मुखारविंद से बुधवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन वैष्णव भवन विजयनगर में हुआ शुरू । दिव्य मोरारी बापू सत्संग मंडल बिजयनगर गुलाबपुरा के तत्वावधान में कथा शुभारंभ पर भव्य शोभा यात्रा लक्ष्मीनारायण मन्दिर से प्रारम्भ हुई जो नगर के मुख्य बाजार से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। कथा का समय दोपहर 12.15 बजे से 4.15 तक रहेगा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिव नारायण नागौरी, गोपाल स्वरूप कुमावत,दातार सिंह नरूका, घीसा लाल शर्मा, धीरज सिंह चौहान, गोपालस्वरूप राठौड़, शिव प्रकाश ओझा,श्यामलाल पारीक, करण सिंह, जगदीश चौहान, कैलाश सोनी, शिव कुमार शर्मा , त्रिलोक कटारिया राम कुंवार चौधरी, सुभाष जोशी श्री दिव्य सत्संग मंडल गुलाबपुरा, बिजयनगर के सहित कई भक्त जन मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News