88 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद ऑपरेशन होंगे आज ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

By admin

Published On:

Date:

मोनू नामदेव। प्रधान संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

88 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद ऑपरेशन होंगे आज

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

 

भीलवाड़ा 5 जनवरी
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया जिसमें 20 गांवो से आए 88 नेत्र रोगियों को निशुल्क परामर्श दे उपचार किया गया इन सभी 88 नेत्र रोगियों की मोतियाबिंद ऑपरेशन 6 जनवरी को होंगे

समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि नेत्र रोगियों को डॉ कृष्णा हेडा द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया
6 जनवरी को चयनित किए गए नेत्र रोगियों के नेत्र आपरेशन किए जाएंगे 7 जनवरी को ऑपरेशन हुए रोगियों को निशुल्क दवाइयां व काले चश्मे वितरित किए जाएंगे एवं 8 को रोगियों के आंखों की पुन जांच की जाएगी इस अवसर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी बनवारी लाल मुरारका श्यामसुंदर पारीक, जेके मित्तल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल , गणपत जगेटिया,अरुण जागेटिया, छीतरमल लढ्ड़ा,सुभाष अग्रवाल, सत्यनारायण चंद्रकांता नुवाल,रामनारायण शांता सोमानी, आदि उपस्थित थे

 

Leave a Comment

Related News