पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी का मयूर मिल गेस्टहाउस में किया स्वागत।

By admin

Published On:

Date:

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी का मयूर मिल गेस्टहाउस में किया स्वागत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी का अल्प प्रवास के दौरान मयूर मिल गेस्टहाउस में किया स्वागत। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी भीलवाड़ा जाते समय कुछ समय के लिए मयूर मिल गेस्टहाउस में पहुंचने पर नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारिक, पार्षद रामदेव खारोल, मयूर मिल के विधि महाप्रबंधक पवन गुप्ता सहित ने स्वागत किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी रात्रि विश्राम भीलवाड़ा सर्किट हाउस में करेंगे जहां से अगले दिन चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुंडिया देव स्थल पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Comment

Related News