*पर्यावरण शुद्धि हेतु हवन कर शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने मनाया शिक्षक नेता शर्मा का जन्मदिन*

By admin

Published On:

Date:

मोनू नामदेव। प्रधान संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान

*पर्यावरण शुद्धि हेतु हवन कर शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने मनाया शिक्षक नेता शर्मा का जन्मदिन*

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा : 8 जनवरी / राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा के पदाधिकारियों द्वारा संगठन के संस्थापक,मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा का जन्म दिवस प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पथिक नगर पार्क में हवन कर मनाया गया।संगठन के जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी ने मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर जोशी के सानिध्य में विजय सिंह पथिक नगर पार्क में संगठन के 25 सूत्रीय मांग पत्र के लिए राज्य सरकार की सकारात्मक सोच एवं पर्यावरण शुद्धिकरण हेतु हवन किया । इस अवसर अजय कुमार जैन, मुकेश कुमार शर्मा,रमेश चंद्र जोशी, विनोद शर्मा एवं पतंजलि संगठन से जुड़े कई शिक्षक एवं पदाधिकारी तथा पथिकनगर नि:शुल्क योग कक्षा के शिक्षक,योग साधक उपस्थित थे ।सभी ने प्रदेश संरक्षक सियाराम शर्मा के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए संगठन व शिक्षक समुदाय के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment

Related News