बनेड़ा में अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान ने किया सेवा श्रम का कार्य

By admin

Published On:

Date:

मोनू नामदेव। प्रधान संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान

बनेड़ा में अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान ने किया सेवा श्रम का
कार्य

*द वॉयस ऑफ राजस्थान न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान बनेड़ा के बैनर तले सेवा श्रम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जानकारी देते हुए तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया की दिनांक:- 12 जनवरी, 2025, रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में, सेवा श्रम के कार्यक्रम के तहत, शीतला माता के चौक पर मंशापूर्ण महादेव के मंदिर के बाहर स्थित पो की सफाई की गई।* पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में मुरली मनोहर व्यास, बालकृष्ण सोडाणी, शांतिलाल धावा, भेरूलाल रेगर, सुभाष चंद्र देवपुरा, सुरेश चंद्र शर्मा, लोकेश पाटोदिया, कार्तिक सोडाणी, रोशन लाल जीनगर, मनोज काबरा, भेरूलाल लक्षकार, यज्ञ नारायण लड़, लादू लाल जीनगर, सुंदर सिंह चौहान, प्रहलाद राय शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, नीरज कुमार जैन, सोहनलाल बेरवा, चेतन कुमार चौहान, ने सहयोग किया। व्यास ने बताया की आज ये 248 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।

Leave a Comment

Related News