*‼️जीत गई मोदी की गजक!हार गईं केजरीवाल की रेवड़ियां‼️*👍
*✒️सुरेन्द्र चतुर्वेदी*
*दिल्ली का दिल मोदी की गजक ने जीत लिया है। केजरीवाल की रेवड़ियां चुनाव हार चुकी हैं। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार चुके हैं। आप पार्टी का सफ़ाया हो चुका है।*🙋♂️

*मोदी की गजक और केजरीवाल की रेवड़ियों पर मैंने चुनाव से पहले एक आंकलन ब्लॉग के रूप में प्रस्तुत किया था। कुछ पत्रकार मित्रों ने इस पर टिप्प्णी भी की थी। आईये एक बार फिर आपको मेरे द्वारा लिखा पुराना ब्लॉग पढाय देता हूँ।*👇
*‼️केजरीवाल की रेवड़ियों पर भारी पड़ सकती है मोदी गजक‼️*🙋♂️
_*दिल्ली का दिल इस बार धड़क रहा है भाजपा के लिए!!*_😝
*✒️सुरेन्द्र चतुर्वेदी*
*दिल्ली का दिल लुटने को तैयार है! कोई भी दिलवाला इसे ख़रीद सकता है! फ़िलहाल आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी के बीच नैक टू नैक प्रतिस्पर्धा चल रही है। महान रेवड़ी बाज़ केजरीवाल अब तक दिल्ली के दिल पर एक छत्र राज कर रहे थे मगर इस बार मोदी जी ने रेवड़ी की तुलना में अपनी बेहतर गजक पेश कर, दिल्ली के दिल पर डाका डालने के पूरे इंतजाम कर दिए हैं।*🙋♂️
*अरविंद केजरीवाल की रेवड़ियां ख़तरे में पड़ती नज़र आ रही हैं। लग तो रहा है कि इस बार मोदी की गजक! बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ सकती है ।*💁♂️
*दिल्ली के चुनाव इस बार चमत्कारी मोड पर आ खड़े हुए हैं। 11 साल तक केजरीवाल अपनी रेवड़ियों की बिक्री से बाज़ार पर क़ब्ज़ा किए रहे । यह ताज़्ज़ुब की बात है कि नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार केंद्र में अपनी सत्ता बना ली मगर वह केजरीवाल के “रेवड़ी तिलिस्म” को एक बार भी नहीं तोड़ पाए । इस बार मोदी जी ने भी सफ़ेद तिल से बनी गजक बाज़ार में उतार दी हैं।*😇
*भाजपा ने भी केजरीवाल की रेवड़ियों के स्वाद में अपना शुगर फ्री मिठास घोल दिया है । मोदी जी ने भी बिजली माफ़,फ्री स्वच्छ पानी , छात्रवृत्ति , महिलाओं को हर महीने पैसे देने! और यमुना की सफाई का वादा कर दिया है। वादा क्या गारंटी दे दी है ।*🤷♂️
*यही नहीं उन्होंने केजरीवाल की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं किए जाने पर भी मोहर लगा दी है।*👍
*यह तो रही पहली बात! अब दूसरा चमत्कार मोदी जी ने अपने बजट में 12 लाख की आय पर इनकम टैक्स नहीं लगाने का कार्ड खेल कर दिखा दिया है। इस तरह मोदी जी की शानदार गजक तैयार हो गई है। यह रेवड़ियों पर भारी पड़ेगी ।*😣
*मोदी गजक में काजू, पिस्ता,बादाम सभी हैं। आठवां वेतन आयोग का वादा भी शुगर फ्री मीठा है। मोदी ने अपनी गजक के लिए जो बाज़ार खोला है उसे देखते हुए आप पार्टी के कुछ नेताओं ने आप पार्टी से इस्तीफ़े दे दिए हैं।*🙄
*एक तरफ मोदी जी की स्वादिष्ट और शक्ति वर्धक गजक!! दूसरी तरफ कांग्रेस का केजरीवाल से समझौता न करके इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ना !! ये दोनों आप पार्टी की किस्मत फोड़ेगा! यूँ कांग्रेस का दिल्ली में कोई भी सीट जीतना लग तो नामुमकिन ही रहा है मगर यह भी तय है कि यदि उसके कुछ उम्मीदवार जीत गए तो यह भी आप पार्टी के उम्मीदवारों के लिए ही सर दर्द होगा। इसका फ़ायदा भाजपा को मिलेगा!*💯
*भाजपा इस बार “करो या मरो” के मूड में है ! उसने एड़ी से चोटी तक का ज़ोर लगा दिया है ।*🥺
*यहां आपको बता दूं कि जब केजरीवाल जेल में थे! सिसोदिया और संजय सिंह जैसे धुरंधर भी सीखचों के पीछे हवा खा रहे थे! तब दिल्ली में आर एस एस ने घर-घर जाकर प्रचार करना शुरू कर दिया था , जो अब तक जारी है! यह प्रचार मोदी की गजक को लोकप्रिय बना चुका है ।*🤪
*इधर आप पार्टी से अल्पसंख्यक और दलित वोट भी छटक चुके हैं उनका झुकाव कांग्रेस की तरफ नज़र आ रहा है।*🙋♂️
*ऐसे में मेरा मानना है कि इस बार मोदी गजक केजरीवाल की रेवड़ियों पर भारी पड़ेगी। यह मेरा निजी आंकलन है इसे आप मान ही लें, ऐसा मेरा आपसे कोई आग्रह नहीं।*❌


