पालिका टीम ने प्रतिबंधित 150 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) पालिका टीम ने राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के अवैध भंडारण और उपयोग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार्यवाही की । अधिशाषी अधिकारी तेजभान सिंह मीणा के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने सिंधी गली स्थित कन्हैयालाल लीलाराम सिंधी के प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण किया।
कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान से करीब 150 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। नगर पालिका की कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। उक्त कार्रवाई MIS मैनेजर माधव सिंह किनिया, जमादार राजकुमार व जमादार गोपाल हरिजन सहित टीम द्वारा की गई। उक्त कार्यवाही पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पालिका ने दुकानदारों और आम नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


