गढ़बोर चारभुजा की 20वीं विशाल पदयात्रा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित
17 सितंबर को गुलाबपुरा से रवाना होगी पदयात्रा, चारभुजा नाथ के दरबार में एकादशी महोत्सव में होगी शामिल
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय चारभुजा मित्र मंडल की ओर से आगामी गढ़बोर श्री चारभुजा पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा के आयोजन, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
यात्रा संयोजक कन्हैया लाल वैष्णव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 20वीं विशाल पदयात्रा 17 सितंबर को गुलाबपुरा स्थित चारभुजा नाथ मंदिर से रवाना होगी। पदयात्रा गढ़बोर स्थित श्री चारभुजा मंदिर पहुंचेगी, जहां आयोजित होने वाले विशाल एकादशी महोत्सव में पदयात्रा सम्मिलित होगी।
उन्होंने बताया कि पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल होंगे। बैठक में मौजूद सदस्यों ने यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया। पदयात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई।


