एनीमिया मुक्त भारत: भारत विकास परिषद ‘आजाद’ शाखा ने लगाया हीमोग्लोबिन जांच शिविर
229 छात्रों की हुई निःशुल्क जांच, कम हीमोग्लोबिन वाले विद्यार्थियों को चिकित्सकों ने दिया परामर्श ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद ‘आजाद’ शाखा, भीलवाड़ा की ओर से ‘एनीमिया मुक्त भारत’ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय L2C कैंपस में एक दिवसीय निःशुल्क एनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया।
229 छात्रों के स्वास्थ्य की हुई जांच
शिविर के दौरान कैंपस के 229 छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिन विद्यार्थियों में हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया, उन्हें चिकित्सकों की टीम ने आवश्यक परामर्श दिया।
चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा एनीमिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शाखा पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद
सेवा आयोजन के दौरान भारत विकास परिषद ‘आजाद’ शाखा से प्रदीप चौधरी, राधेश्याम पोरवाल, संगीता जागेटिया, रेखा तोतला, निधि पोरवाल एवं मीनाक्षी काबरा सहित संगठन के कई सक्रिय सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को बेहतर खानपान अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम प्रभारी आशा काबरा ने शिविर के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत जानकारी दी।


