*धूमधाम से मनाया फाग उत्सव। कहां ओर कब पढ़ें पूरी खबर*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
हुरडा
महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन पोस्ट ऑफिस के पीछे किया गया।महिलाओं ने फाग के गीतों के साथ ठाकुर जी के भजन, होली के गीतों संग नृत्य करके फाग उत्सव मनाया।
उत्सव में भजन मंडली सुनीता दाधीच, चंद्रकांता दाधीच,मेना सेन हुरडा द्वारा भक्ति भरे भजन और गीत गाए गए। फाग के गीतों पर महिलाओं ने कृष्ण और राधा के समक्ष नृत्य किया।
फाग में संयोजक ममता शर्मा , सुनीता दाधीच, गीता वैष्णव , नाथी व्यास ,ज्योति तिवाड़ी, रेणु सेन, सुनीता आत्रेय,ज्योति शर्मा, पार्वती शर्मा , मोना सेन पिंकी पुरोहित, आशा सोनी, मधु मेवाड़ा, मंजु टेलर, जानकी शर्मा सहित क्षेत्र की महिलाओं ने भजनों एवं रंगोत्सव फाग का आनंद लिया ।


