रंगों का त्यौहार होली का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।

Published On:

Date:

रंगों का त्यौहार होली का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।
====
गुलाबपुरा = स्थानीय क्षेत्र में रंगों का त्यौहार होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। धुलंडी पर युवाओं ने जमकर रंगों की होली खेली व डीजे पर खूब नाच गान किया। होली पर्व पर गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया। शुभ मुहूर्त में गुरुवार रात्रि को धूमधाम से पूजा अर्चना के साथ होली का दहन किया गया। गुलाब बाबा की धूणी पर पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ने पूजा अर्चना के साथ होलिका का दहन किया वही शहर के विभिन्न वार्डों में पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने होली का दहन किया। शुक्रवार सुबह से ही होली के रामा श्यामा का दौर शुरू हुआ जो दिनभर चलता रहा व युवाओं ने सुबह से ही रंगों गुलाल से खुब होली खेली व डीजे पर नाच गान किया। इस दौरान शहर में शांति व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात था।

Leave a Comment

Related News