शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने माता की पूजा अर्चना कर ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र में महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर शीतला माता की पूजा अर्चना कर ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामनाएं की। शुक्रवार को प्रातःकाल महिलाऐं सुहागिनों के वस्त्र धारण कर शीतला माता मंदिर पहुँच कर एक दिन पूर्व बने ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया व शीतला माता की कहानी सुनी तथा पूजा अर्चना कर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामनाएं की। शहर के सिंधी कोलोनी, सब्जी मंडी बालाजी मंदिर, शनि मंदिर जूना गुलाबपुरा, महाकालेश्वर मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित श्री शीतला माता के मंदिरों में महिलाओं ने पूजा अर्चना की। वही सुबह से ही रामा श्यामा का दौर शुरू हो गया, अपने रिश्तेदारों, मित्रों, परिवार वालों के पहुँच कर बडो़ का आशीर्वाद लिया। दुसरी तरफ युवाओं ने जमकर रंगों गुलाल से होली खेलना शुरू कर, डी जे पर फागुन के गीतों पर थरकते, नृत्य करते हुए देखा जा रहा है।
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने माता की पूजा अर्चना कर ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग।

Leave a comment
Leave a comment