विप्र ब्राह्मणों ने शीतला सप्तमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
====
विजयनगर (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र में शीतला सप्तमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनाएं की एवं युवाओं ने जमकर रंगों की होली खेली।
शीतला सप्तमी पर्व पर शहर के मध्य स्थित श्री शनि देव महाराज के मंदिर पर विप्र ब्राह्मणों ने शीतला सप्तमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। पंडित चंद्र प्रकाश आचार्य ने बताया कि शुक्रवार सप्तमी पर शीतला सप्तमी की पूजा अर्चना की गई, इस दिन शीतला माता को ठंडी चीजों का भोग लगाया जाता है तथा विभिन्न प्रकार के रंगों की गुलाल से रंग खेले गए, इसी प्रकार हम सभी ब्राह्मण बंधुओ ने मिलकर शीतला सप्तमी पर रंग गुलाल के साथ शीतला सप्तमी मनाई। कृष्ण बाबूजी महाराज भोजराज वालों ने भी सभी ब्राह्मणों को शीतला सप्तमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मोहित दाधीच, कुलदीप दाधीच, सुशील दाधीच, सहित विप्र ब्राह्मण बंधु मौजूद थे।
विप्र ब्राह्मणों ने शीतला सप्तमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।

Leave a comment
Leave a comment