चैत्र शनि अमावस्या पर भाविप शाखा द्वारा चिकित्सालय में फल व किट वितरण किया गया।

Published On:

चैत्र शनि अमावस्या पर भाविप शाखा द्वारा चिकित्सालय में फल व किट वितरण किया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा द्वारा चैत्र शनि अमावस्या पर अपने सेवा प्रकल्प अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल और नवजात शिशुओं को किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । परिषद प्रवक्ता किशोर राजपाल ने बताया कि फल व्यवस्था परिषद परिवार के नंद किशोर काबरा तथा किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर महिला प्रमुख ज्योति दिनवानी, पिंकी शर्मा परिषद अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी,सत्य नारायण जागेटिया, महादेव मूंदड़ा,संपत व्यास,प्रेम चंद दिनवानी गुड्डू भाई,अनुराग चौधरी, संगीता चौधरी, बुद्धि प्रकाश शर्मा, सुनीता आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment

Related News