महर्षि गौतम की जयंती पर हुए विविध आयोजन, शोभायात्रा निकालकर प्रतिभाओं का किया सम्मान
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141
शाहपुरा। न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती आज शाहपुरा के गौतम छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा ने बताया कि स्थानीय गौतम छात्रावास में प्रात महर्षि गौतम की तस्वीर की पूजा अर्चना करके यज्ञ हवन का आयोजन किया गया जिसमें समाज की समृद्धि एवं विश्व शांति को लेकर आहुतियां लगाई गई। उत्तर प्रसाद महिला पुरुषों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जो कलियरी गेट से बालाजी की छतरी होते हुए त्रिमूर्ति चौराहा उदयभान गेट होते हुए वापस गौतम छात्रावास पहुंची इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। बाजार में जगह-जगह स्वागत द्वार भी बनाए गए। तत्पश्चात वर्ष पर्यंत विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाज की महिला तथा बालिकाओं को भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पारितोषिक वितरित किया गया।इस दौरान समाज के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा, अशोक पानेरी, कोष अधिकारी प्रियकान्त शर्मा, शिक्षाविद् भंवर लाल शर्मा, तेजपाल उपाध्याय, कुसुमलता शर्मा, महिला अध्यक्ष ममता शर्मा सहित समाज के वरिष्ठ जन और युवा मौजूद रहे।
संचालन एडवोकेट अनिल शर्मा और अविनाश शर्मा ने किया।दोपहर मे स्नेह भोज का आयोजन किया गया।