मून्दड़ा एवं जीनगर राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 03अप्रेल25
शाहपुरा के दो मंत्रालयिक कर्मचारी सुरेश कुमार मून्दड़ा सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सीबीईओ कार्यालय शाहपुरा एवं पवन कुमार जीनगर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कनेछन कलां का शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी पुरस्कार एवं सम्मान वर्ष 2023 एवं 2024 हेतु चयन किया गया हैं। इन्होंने विभागीय दायित्वों के साथ कार्यालयी पद्धति में नवाचारी प्रयोग किये हैं, जो कि कार्यालय संचालन में प्रभावी रहे हैं। इन्होंने शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य यथा-पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, निर्वाचन, जनगणना, पशुगणना, नोडल केन्द्र आदि कार्य किये, साथ ही भामाशाहों को प्रेरित कर भौतिक विकास में अपना योगदान देकर उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य कर विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाई हैं। वर्तमान में पवन कुमार जीनगर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कनेछन कलां में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं एवं सुरेश कुमार मून्दड़ा कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा से प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। शिक्षा निदेशालय राजस्थान बीकानेर के तत्वावधान में आगामी 16 अप्रेल बुधवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी पुरस्कार एवं सम्मान समारोह वर्ष 2023 एवं 2024 में मून्दड़ा एवं जीनगर को सम्मानित किया जायेगा।


