कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीलवाड़ा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिपाठी का किया स्वागत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीलवाड़ा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का नेशनल हाईवे 29 मिल चौराहे स्थित पारिक होटल में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में चर्चा की व संगठन को मजबूत करने की बात कही। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्थानीय संगठन के बारे में जानकारी साझा की गई। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर लड्ढा,अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष रहीस क़ुरैशी,गाँधी दर्शन समिति के संयोजक विनोद पुरोहित,पूर्व नगर महामंत्री अशोक मौर्य , टेम्पो यूनियन अध्यक्ष हमीद क़ुरैशी, नीरज टाटीवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीलवाड़ा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिपाठी का किया स्वागत।

Leave a comment
Leave a comment