रायला में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
रायला ( केके भण्डारी )
कस्बे में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।
धूलकोट बालाजी के मंदिर में फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया एवम शोभायात्रा निकली जिसमे सैंकड़ो श्रद्धालु हाथों में भगवा झंडे लिए जयकारे लगाते चल रहे थे । महिलाएं ढोल की थाप पर एवम डीजे पर नाचती गाती चल रही थी । शोभयात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः धूलकोट बालाजी मंदिर पहुची जहां महाआरती हुई एवम महाप्रसाद का वितरण किया गया । शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा ।


