*विधायक की मौज़ूदगी में ब्लॉक स्तरीय नंदघर हस्तांतरण कार्यक्रम हुआ संपन्न*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा
हिंदुस्तान ज़िंक,वेदान्ता,अनिल अग्रवाल फ़ाउण्डेशन,जतन संस्थान,एवम् महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रही नंदघर परियोजना के अंतर्गत आज शाहपुरा ब्लॉक के नंदघरो का ब्लॉक स्तरीय नन्दघर हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कलस्टर सुपरवाइजर युवराज रेगर ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक महोदय लालाराम बैरवा रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान माया जाट ने की ,कार्यक्रम में ब्लॉक से अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे,कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि महिला बाल विकास विभाग से पुष्पा चौहान सहित सभी लेडी सुपरवाइज़र और समाजसेवी तारा चास्टा रहे,विधायक लालाराम बैरवा और ब्लॉक के सभी अधिकारियों के समक्ष सभी नंदघर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नंदघर हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नंदघर की सेवाओ को निरंतर समुदाय तक पहुँचाने और बच्चो के बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर सभी को नंदघर की ज़िमेदारी सौंपी गई,नंदघर पर मिलने वाली सेवाओ का विस्तार हो बच्चो को पोषण और शिक्षा मिले इस हेतु सभी को ज़िम्मेदारी दी गई,कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,इसके बाद सभी अतिथियों का जतन संस्था द्वारा स्वागत साफा,सॉल और दुप्पटा पहनाकर किया गया,नंदघर परियोजना समन्वयक कन्हैया लाल जीनगर द्वारा बताया की राजस्थान में कुल 25000 नंदघर बनाने का लक्ष्य है ,साथ ही नंदघर परियोजना की जानकारी दी जिसमे नंदघर पर लगाए गए उपकरण और सुविधाओं से अवगत करवाया,नंदघर साथियों द्वारा अब तक नंदघरो पर प्राप्त उपलब्धियों से अवगत करवाया एवं नंदघर पर हुए अनुभवों को साझा किया साथ ही कार्यकर्ताओं से उनके केंद्र पर अब तक हुए बदलाव और अनुभवों पर चर्चा की नंदघर कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि नंदघर बनने के बाद अभिभावक स्वयं बच्चो को केंद्र तक लेकर आते है और बच्चो का भी ठहराव हुआ है डिजिटल लर्निंग से बच्चे बहुत सीख पाए है समुदाय का भी केंद्र से जुड़ाव हुआ है,कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अथिति विधायक लालाराम बैरवा द्वारा बताया गया कि अनिल अग्रवाल ने जो सपना देख है इस देश की भविष्य की नीव तैयार करने का वो सभी कार्यकर्ताओ से सहयोग से ही पूरा हो सकता है साथ ही बच्चो का मानसिक और शाररिक विकास सही रूप से हो सके और नंदघर को बेहतरीन सुविधाओं वाला आदर्श केंद्र बनाया जा सके इस हेतु सभी का सहयोग सराहनीय है नन्दघर परियोजना कि संचालन सराहनीय है और हर सहयोग इस परियोजना हेतु दिया जाएगा,पंचायत समिति प्रधान माया जाट द्वारा बताया की इस समय की सबसे मजबूत लीडर एक नंदघर की कार्यकर्ता है जो अपने क्षेत्र का हर छोटा और बड़ा काम एक योद्धा की तरह कर रही है,आज के युग का मुख्य हथियार शिक्षा है जो की हमें बचपन से मिलती है और नीव जिस पर सब कुछ टिका हुआ होता है वो बच्चो की 5 वर्ष तक की उम्र है जिसमे वे सब कुछ सीख पाते और उनके सभी तरह के विकास हो चुके होते है इसमें कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे,महिला बाल विकास अधिकारी सुपरवाइजर पुष्पा चौहान मेडम द्वारा सभी कार्यक्रताओ को निर्देशित किया गया की नंदघर का बेहतर संचालन सुनिश्चित करे साथ ही अब ये नंदघर हमारी ज़िमेदारी जिसे किस स्तर पर लेकर जाना है ये अपने हाथ में है और नंदघर का बेहतर संचालन हो ये अपना कर्तव्य है समुदाय का सहयोग लेते हुए नंदघर को आदर्श नंदघर बनान है ताकि बच्चो की नीव मजबूत हो सके, सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति में नंदघर में करवाई बाला पेटिंग,आकर्षक चित्र,बच्चो के सीखने और सीखाने के लिए शरीर के अंगों और फल व जानवरों के चित्र दीवारों पर बने हुए अंकों के ज्ञान और अन्य शिक्षण सामग्रियों से अवगत करवाया गया,साथ ही केंद्र पर डिजिटल लर्निंग को ध्यान में रखते हुए TV और पेन ड्राइव भी कार्यकर्ता को सुपर्द किए इसकी जानकारी दी,साथ ही आंगनबाड़ी प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत को नंदघर के संचालन की ज़िमेदारी सौंपी गई इसके बारे में बताया गया,विधायक महोदय द्वारा पोषण कार्यक्रम में बच्ची का जन्मदिवस मनवाया एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत गॉड भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया,इस मौके पर सभी नंदघर कार्यकर्ता और जतन संस्था से कलस्टर सुपर वाइज़र युवराज रेगर,सुनीता कुमावत और कविता व्यास सहित सभी सेक्टर की महिला सुपरवाइज़र उपस्थिति रहे !(



