भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मीणा का किया स्वागत।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा का नेशनल हाईवे 29 मिल चौराहे पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत । प्रदेश उपाध्यक्ष मीणा ने आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा बोर्ड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का मंत्र दिया और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अमर सिंह चौहान,नगर अध्यक्ष इंदरचंद चपलोत,जिला परिषद सदस्य भेरूलाल पाराशर,पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव,भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा,ग्रामीण मंडल महामंत्री कालूराम भांबी,उपाध्यक्ष विकास आचार्य सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मीणा का किया स्वागत।

Leave a comment
Leave a comment