हर्षोल्लास पूर्वक मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकाली भव्य शोभायात्रा
जमदग्नि के लाल के जयकारों से गूंज उठा शहर
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा,29अप्रेल25
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान विष्णु के अवतार व समाज के आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मंगलवार को ढोल ढमाकों व बैंड बाजो तथा विभिन्न झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। इससे पूर्व विप्र सेना द्वारा खान्या के बालाजी से वाहन रैली निकाल रामनिवास धाम, वेलकम होटल, उदयभान गेट, कलिंजरी गेट होकर महलों के चोक पहुंची। वहां से शुरू सर्व ब्राह्मण समाजजनों द्वारा शोभायात्रा रवाना हुई। बालाजी की छतरी पर परशुराम सेना द्वारा शोभायात्रा का स्वागत करते हुए छाछ वितरण की। शोभायात्रा सदर बाजार, त्रिमूर्ति चौराहा, वेलकम होटल, रामद्वारा होते हुए भाणा गणेशजी के मंदिर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा मार्ग में दर्जनों स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा त्रिमूर्ति चौराहे पर भाजपा नगर मण्डल द्वारा पुष्पवर्षा कर शीतल पेय पिला कर स्वागत किया। शोभायात्रा के समापन पर भाणा गणेशजी मन्दिर में भगवान परशुरामजी व विघ्नहर्ता गणेशजी की महाआरती वंदना की गई तथा प्रसाद वितरण हुआ।
सजीव झांकियों सहित आतंकवाद का विरोध करती झांकी रही आकर्षण का केंद्र
शौभायात्रा में भगवान परशुराम, भगवान महादेव, श्रीनाथजी सहित आतंकवाद का विरोध दर्ज कराती झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान युवाओं और बच्चों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद व पाकिस्तान विरोध में नारेबाजी भी की व आतंकवाद को समाप्त करने की अपील की। इससे पूर्व स्वागत में कस्बे में कई स्वागत द्वार बनाए गए व शरबत पेयजल आदि के काउंटर लगाए गए। जुलूस का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भव्य जुलूस में पुरुष धवल वस्त्र व महिलाये लाल चुंनरी पहने व हाथों में ध्वज लिए भगवान परशुराम जय कार करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित श्रीनाथजी, महादेवजी, राधा-कृष्ण की सजीव झांकियां भी आकर्षक का केंद्र रहे।


