भाविप शाखा द्वारा अजा एकादशी पर की गौ सेवा।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा अजा एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। संस्कार समन्वयक ज्योति दिनवानी के सानिध्य में कन्हैया लाल सोनी,रतन लाल लखारा, किशोर राजपाल, बुद्धि प्रकाश शर्मा,राम किशन त्रिपाठी, प्रेम चंद दिनवानी गुडडू भाई आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि परिषद परिवार द्वारा रोपित पौधों का अवलोकन कर सार संभाल की गई। साथ ही और पौधे लगाने की व्यवस्था हेतु स्थान चयनित किया गया।
बाहरी कक्ष पर परिषद द्वारा कराए सीमेंट प्लास्टर के कार्य का अवलोकन किया गया ।
भाविप शाखा द्वारा अजा एकादशी पर की गौ सेवा।
Leave a comment
Leave a comment


