अजा एकादशी पर श्रद्धालुओ ने व्रत रखकर विष्णु भगवान व माँ तुलसी की पूजा की।

Published On:

Date:

अजा एकादशी पर श्रद्धालुओ ने व्रत रखकर विष्णु भगवान व माँ तुलसी की पूजा की।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव,) शहर के सब्जी मंडी श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर मे मंगलवार को बालाजी के भक्त द्वारा अजा एकादशी मनाई गई। श्रद्धालुओ ने व्रत रखकर विष्णु भगवान, माता तुलसी की पूजा अर्चना की तुलसी चालीसा का पाठ किया गया। बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन अजा एकादशी मनाई जाती है यह दिन पूर्णतया जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है अतः अजा एकादशी के लिए साधक न केवल आराध्य भगवान विष्णु की पूजा करते हैं बल्कि उनके नियमित व्रत भी रखते हैं, इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है साथ ही देवी मां लक्ष्मी की कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस अवसर पर पुजारी अजय वैष्णव, बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया रूपाहेली, पार्षद महावीर लढा, विनय महावर मिठाई वाले, राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, अनिल त्रिपाठी,बलविंदर सिंह जोधा,रामधन जांगिड़ फौजी,भंवर सिंह हाडा भक्त द्वारा आरती की गई, बाद मे सभी को सिंघाड़े के आटे से बना हलवा प्रसाद वितरण किया गया है।

Leave a Comment

Related News