आगूंचा विधालय मे गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम आगूचा मे भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अतिरिक्त खंड ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवकुमार टेलर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ग्राम विकास अधिकारी सूरज करण लड्ढा व शिक्षाविद रतनलाल लखारा ने बालिकाओं को गुरुओं के प्रति निष्ठा और सम्मान का भाव रखने और मर्यादित आचरण हेतु प्रेरित किया ।
परिषद द्वारा विद्यार्थियों हेतु संस्कार कार्यक्रमों भारत को जानों और राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की जानकारी प्रभारी किशोर राजपाल द्वारा दी गई।
परिषद द्वारा 14 गुरुओं का मंगल तिलक कर कर श्रीफल और लेखनी भेंट कर वंदन और प्रतिभाशाली 3 बालिकाओं, अंतिमा पुरोहित, आयशा बानोऔर सोनिया बेरवा का अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का संचालन परिषद के नवल किशोर टेलर ने किया। परिषद के सेवा समन्वयक कन्हैया लाल सोनी, ज्योति दिनवानी,पिंकी शर्मा, वंदना काहल्या, ममता माहेश्वरी, मीनाक्षी भाटिया , माया शर्मा और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय संस्था प्रधान अजीत बाकलीवाल द्वारा परिषद का आभार व्यक्त किया गया।
आगूंचा विधालय मे गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


