शाहपुरा जिला बहाली की मांग: 28 फरवरी को ‘संपूर्ण शाहपुरा बंद’ का आह्वान, व्यापारियों ने दिया समर्थन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। राजस्थान के शाहपुरा जिले की बहाली की मांग अब तेज हो गई है। ‘शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति’ के आह्वान पर आगामी 28 फरवरी को संपूर्ण शाहपुरा स्वैच्छिक रूप से बंद रहेगा। जिले की अस्मिता को बचाने के लिए संघर्ष समिति ने जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों से समर्थन मांगा है।
व्यापारियों से जनसंपर्क और समर्थन की अपील
संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शाहपुरा के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से मुलाकात की। महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने जानकारी दी कि जिले के समर्थन में कपड़ा व्यवसाय, मोबाइल, हार्डवेयर, सर्राफा, रेडीमेड, फुटवियर और सब्जी मंडी व्यापारी संघ सहित सभी छोटे-बड़े संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। यहाँ तक कि चाय-कचोरी और थड़ी संचालकों ने भी स्वेच्छा से 28 फरवरी को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है।
बाजारों में दिखा उत्साह
जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों ने एक स्वर में जिला बहाली की मांग को जायज ठहराया। संघर्ष समिति ने व्यापारियों को बताया कि शाहपुरा के विकास और भविष्य के लिए जिले का दर्जा बरकरार रहना अत्यंत आवश्यक है। समिति की अपील पर सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का भरोसा दिलाते हुए एकजुटता प्रदर्शित की।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
जनसंपर्क अभियान के दौरान संघर्ष समिति के निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:
-
- अध्यक्ष: दुर्गा लाल राजोरा
- सह-संयोजक: सूर्य प्रकाश ओझा
- महासचिव: कमलेश मुंडेतिया
- संरक्षक: सतनारायण पाठक, अजय मेहता, उस्मान मोहम्मद छीपा
- कोषाध्यक्ष: उदय लाल बेरवा
- सह-सचिव: नूर मोहम्मद रंगरेज
- अन्य सदस्य: विनीत बुनकर, ओमप्रकाश सिंधी, धनराज जीनगर आदि।
महत्वपूर्ण सूचना: शाहपुरा जिले की बहाली के लिए संघर्ष समिति ने आमजन से भी इस बंद को सफल बनाने और जिले की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने की अपील की है।


