गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि गौतम कि जयंती धूमधाम से मनाई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
गुर्जरगौड ब्राह्मण समाज हुरड़ा गुलाबपुरा द्वारा न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई । गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि गौतम जयंती पर शोभायात्रा श्री चारभुजा मंदिर से शुरु हुई जो बैंड बाजो, गाजेबाजे के साथ भक्तिमय गीतों के साथ नाचते गाते हुए, सैकडो की संख्या मे महिलाएं एवं पुरुष शहर के मुख्य बाजारों से निकले जो भीलवाड़ा रोड होते हुए रेलवे अंडर ब्रिज श्री राम मंदिर होते हुए कुबेर कॉलोनी स्थित महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान पहुंचकर समापन हुआ ।
जहां पर आयोजित वार्षिक आमसभा मे समाज के व्योवृद्ध जगदीशचंद्र त्रिवेदी कि अध्यक्षता व अरुण कुमार चाष्टा व महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी के आतिथ्य मे कार्यक्रम का शुरू हुआ । कार्यक्रम मे समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
व समाज मे 8 लाख रु कि लागत से नवनिर्मित भोजनशाला का लोकार्पण किया गया व भोजनशाला के निर्माण मे सहयोग करने वाले भामाशाह बुद्धिप्रकाश त्रिपाठी, रामकिशन त्रिपाठी, सम्पत व्यास, विनोद कुमार त्रिपाठी, जगदीश त्रिवेदी, मुकेश शर्मा, प्रेमशंकर व्यास, महेंद्र जोशी, लोकेश व्यास आगुचा, जगदीश व्यास सहित रेवाशंकर त्रिपाठी, उमा शंकर शर्मा सहित सभी का सम्मान किया गया। इस दौरान राजकुमार शास्त्री, कैलाश चंद व्यास, पवन शर्मा, एवं मंच संचालन एडवोकेट परमेश्वर शर्मा ने किया।
गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि गौतम कि जयंती धूमधाम से मनाई।
Leave a comment
Leave a comment


