भाविप शाखा द्वारा नववर्ष पर अभिनन्दन कर विविध सेवा कार्य किये।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा द्वारा हिंदू नव वर्ष पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व संध्या पर राम मंदिर में दीपदान और गुलाबपुरा, हुरड़ा, आगूचा और जिंक कॉलोनी में नागरिक अभिनंदन किया गया । बावडी चौराहे पर जल मंदिर का शुभारंभ और रेफरल चिकित्सालय में फल वितरण के साथ मातृ शिशु कल्याण केंद्र पर शिशु किट और फल वितरित किए गए । फल व्यवस्था परिषद परिवार के वरिष्ठ सदस्य नंद किशोर काबरा और किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई। अतिरिक्त किट प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राकेश चौधरी को वितरण हेतु प्रदान किए गए।
गुलाबपुरा में अध्यक्ष संपत व्यास, सूरज करण लड्ढा, कन्हैया लाल सोनी, किशोर राजपाल ,प्रेम चंद दिनवानी गुड्डू भाई,ओम प्रकाश शर्मा,दिनेश छतवानी,गोपाल मुहनोत,शिव दयाल डाड, महादेव मूंदड़ा,अनुराग चौधरी ,मीनाक्षी भाटिया, ज्योति दिनवानी ,भगवती देवी मूंदड़ा और महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया, हुरडा में रतन लाल लखारा,हरिओम मेवाड़ा, श्यामलाल सर्वा, कालूराम भांभी और मंजू देवी लक्ष्यकार व मधु कलवार जिंक कॉलोनी में पिंकी शर्मा, देवकरण सैनी,धर्मेंद्र कच्छावा, लाल बहादुर सैनी ,सुरेश कुमार जैन ,ऋषिकेश त्रिपाठी और आगूचा में रितेश और वंदना काल्या आदि ने नागरिकों को मंगल तिलक लगा परंपरागत नीम कोपल ,मिश्री और काली मिर्च का प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं प्रेषित की । पेच एरिया स्थित सरकारी आवास में अधिकारियों को नव वर्ष की परिषद् सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
भाविप शाखा द्वारा नववर्ष पर अभिनन्दन कर विविध सेवा कार्य किये।
Leave a comment
Leave a comment


