आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर बजरंग दल प्रखण्ड की बैठक आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
बजरंग दल गुलाबपुरा प्रखंड की प्रखंड बैठक रविवार को प्रेस क्लब भवन पर बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार आत्रेय की मौजूदगी मे हुई।बैठक मे आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा गुलाबपुरा प्रखंड के प्रत्येक ग्राम व मंडल स्तर तक रामोउत्सव के कार्यक्रम 19 मार्च से 2 अप्रैल के मध्य किये जाएगे तथा रामनवमी के उपलक्ष्य में दिनांक 26 मार्च को शहर मे भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा, जो वाहन रैली श्री अम्बे कल्याण मंदिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से निकलते हुए श्री बाल हनुमान व्यायाम शाला पर समापन किया जाएगा तथा उसके बाद 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ मई माह मे लगने वाले प्रान्तीय बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग और दुर्गा वाहनी प्रशिक्षण वर्ग के समन्धित चर्चा भी की गई। बजरंग दल भीलवाड़ा विभाग सह सयोजक आशीष दाधीच ने सभी मण्डल पर कार्यक्रम करवाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष शिवनाथ राठौड़ द्वारा सभी मण्डल की कार्यकारणी पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिया। बैठक मे बजरंग दल जिला सह संयोजक अर्जुन सोनी, जिला विशेष प्रमुख दिनेश राजपुरोहित, जिला बलोउपासना केंद्र प्रमुख विपेंद्र सिंह राठौड़, दुर्गा वाहनी जिला सहसहयोजिका ख़ुशी दाधीच व प्रखंड टोली सुरेश शर्मा, गणेश शर्मा, शंकर सेन, रोहित बड़तिया, प्रिंस चनाल, हितेश वैष्णव, गौरव शर्मा, दुर्गा वाहनी से सोनू , अनुष्का , राधिका , राखी , मानसी , हर्षिता आदि सभी दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर बजरंग दल प्रखण्ड की बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


