भीलवाड़ा देहात: कांग्रेस OBC विभाग की ज़िला कार्यकारिणी घोषित, राकेश उपाध्यक्ष और संजय महासचिव नियुक्त
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141
भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) विभाग ने भीलवाड़ा देहात की ज़िला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश चेयरमैन हरसहाय यादव के निर्देश और ज़िला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट की अनुशंसा पर की गई हैं।
संगठन महासचिव सागर मावर द्वारा जारी सूची के अनुसार, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनुभवी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
ज़िला कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां:
कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर नियुक्तियां की गई हैं:
- उपाध्यक्ष: राकेश लोहार, रूपचन्द धाकड, मोतीलाल जाट, शंकर सिंह राठौड, शंकर लाल गुर्जर, प्रहलाद कुमावत, रतन गाडरी, मनोहर लाल अहीर, रामेश्वर लाल जाट, भैरूलाल कुमावत, भैरूलाल गुर्जर, लक्ष्मण जाट और राणे खां सिन्धी।
- महासचिव: संजय सोनी, सुरेश वैष्णव, उदयलाल धाकड़, भागचन्द जाट, रामपाल तेली, कालूराम बंजारा, बाबूलाल कुमावत, अशोक कुमार चाडा, देवकिशन गाडरी, पारसमल जाट, केशर लाल जाट, कैलाश चन्द्र गुर्जर, सांवरलाल गाडरी और जसवन्त सिंह सोलंकी।
- सचिव: सूरज सोनी, राजेन्द्र वैष्णव, रामलाल गुर्जर, अशोक कुमार टेलर, खेमराज माली, रविशंकर गिरी, रामरतन कुमावत, राकेश धातरवाल, हेमराज कुम्हार, अमरचन्द गुर्जर, राजू जाट, शिवराज कुमावत, फतेह लाल सेन और जमना लाल भाट।
ब्लॉक अध्यक्षों की सूची:
संगठन को निचले स्तर पर मजबूत करने के लिए विभिन्न ब्लॉकों में अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है:
- शाहपुरा: रामगोपाल सेन
- बनेड़ा: रामराज दरोगा
- करेड़ा: धर्माराम रायका
- माण्डलगढ़: कमलेश कुमार गुर्जर
- हुरड़ा: धनश्याम माली
- गंगापुर: मांगीलाल गाडरी
- रायपुर: लादुलाल गुर्जर
- बिजोलिया: संजय कुमार मालवीय
- माण्डल: लक्ष्मण कीर
- आसींद: भंवर लाल गुर्जर
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमावत ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा
स्रोत: द वॉयस ऑफ राजस्थान


