विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गुलाबपुरा में मानवता की मिसाल, भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ ‘शीतल जल मंदिर’
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव):
आज पूरे विश्व में रेड क्रॉस के जनक और पहले नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी ड्यूनेट का जन्मदिन ‘इंडियन रेड क्रॉस दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, गुलाबपुरा द्वारा आमजन को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ‘रेड क्रॉस शीतल जल मंदिर’ का भव्य शुभारंभ किया गया।
उपखंड अधिकारी ने किया उद्घाटन
सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पदेन उपखंड अधिकारी (SDM) दिव्यराज सिंह चुंडावत ने जल मंदिर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मानवता की सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना की।
सेवाभावी कृपा राम भूतड़ा का हुआ सम्मान
सोसाइटी के सचिव हनुमान प्रसाद सोमानी ने बताया कि इस शीतल जल मंदिर (प्याऊ) का संचालन अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट, श्री रामधाम राम चौकी, बिराई द्वारा किया जाएगा। सेवा के इस कार्य के लिए उपखंड अधिकारी चुंडावत ने ट्रस्ट के प्रतिनिधि कृपा राम भूतड़ा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
ये गणमान्य जन रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के संरक्षक पुरुषोत्तम नुवाल, चेयरमैन तेजमल बुरड़, कोषाध्यक्ष नवनीत काष्ट, वाइस चेयरमैन जीएल यादव सहित विपिन मेहता, रामकुमार चौधरी, सुभाष जोशी, नन्द लाल तोषनीवाल, गोपाल जागेटिया, दिलीप दाधीच, दिनेश राठी, नवीन गग्गड, सुरेंद्र चौधरी, सुगन जायसवानी, हेमंत कुमार कुम्भकार, महादेव प्रसाद मुंदडा, रामदयाल सोमानी, महावीर सिंह, नवल सिंह चपलोत, महावीर प्रसाद काल्या, प्रेम शंकर शर्मा, जयदेव देवपुरा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा और रश्मि मैडम सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


