गंगापुर में भाजपा ने की बूथ शक्ति अभियान की कार्यशाला आयोजित गंगापुर। (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)-भारतीय जनता पार्टी बूथ शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन विधानसभा क्षेत्र सहाड़ा के कार्यकर्ताओं के मध्य स्थानीय सोहस्ती वाटिका में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रमोद सामर प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, मुख्य अतिथि डॉ बीआर चौधरी पूर्व विधायक सहाड़ा एवं विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र अहीर विस्तारक विधानसभा क्षेत्र सहाड़ा रहे। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र सहाड़ा के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, नमो वॉलिंटियर्स और शक्ति केंद्र संयोजक अपेक्षित रहे। कार्यक्रम में बूथ सशक्तिकरण अभियान के विधानसभा क्षेत्र संयोजक इंजीनियर रामेश्वर लाल छीपा ने सशक्तिकरण के माध्यम से मंडल सशक्तिकरण की रचना बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के तरीके बताएं। विस्तारक प्रकाश चंद्र ने प्रदेश और केंद्र की संगठन योजना के अनुसार काम करते हुए पार्टी को जन जन तक पहुंचाने और इसके माध्यम से विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प दिलाया। जिला उपाध्यक्ष नाथू लाल गाडरी ने 6 अप्रैल स्थापना दिवस को घर-घर भाजपा ध्वज फहराने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया। विधानसभा संयोजक नाथू लाल शर्मा ने 4 अप्रैल को जनाक्रोश महाघेराव में कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक संख्या लाने का आव्हान किया। मुख्य वक्ता प्रमोद सामर ने अपने रोचक अनुभवों से कार्यकर्ताओं को बांधते हुए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को घर-घर पैठ बनाने और जनता से सीधे संपर्क के द्वारा उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने के गुर सिखाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले डॉक्टर बीआर चौधरी ने सभी मंडल कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए पार्टी को विजयश्री सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री अरविंद चौधरी ने किया किया। आगंतुकों का आभार नगर मंडल अध्यक्ष शिवलाल लाल जीनगर ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूप लाल जाट, पूर्व प्रधान कमलेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह राणावत, रघुवीर सिंह चुंडावत, गोवर्धन लाल गुर्जर, उप प्रधान रतन लाल जाट, पूर्व उप प्रधान शंकर सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय रुईया, सुरेश तिवारी, लखन माली एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गंगापुर में भाजपा ने की बूथ शक्ति अभियान की कार्यशाला आयोजित गंगापुर।
You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -


