सांसद बहेड़िया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने मताधिकार का प्रयोग कर भरोसा जताया कि भीलवाड़ा की सातों विधानसभाओं पर कमल खिलेगा
मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा 25 नवंबर
लोकतांत्रिक देश की नीव मजबूत और सशक्त राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेकर प्रातः अपने क्षेत्र के बुथ पर मताधिकार का प्रयोग कर मतदान के प्रति जागरूकता दिखाई
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि सासद अपने क्षेत्र के बुथ वाणिज्य कर विभाग, गायत्री आश्रम में मताधिकार का प्रयोग किया ,साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सपत्नी छोटी पुलिया के पास, रा बा उ प्राथमिक विद्यालय, सुभाष नगर क्षेत्र में बुथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग कर सभी को मतदान करने की अपील की, भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि भीलवाड़ा की सातों विधानसभा में कमल खिलेगा इस अवसर पर सांसद ने कहा कि भीलवाड़ा वासीयो द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र की प्रगति में अपनी अहम भूमिका एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं लोकतंत्र प्रणाली को जीवंत व सहभागी बनाने पर धन्यवाद ज्ञापन किया



