गंगापुर नगरपालिका ने चलाया एक माह का विशेष सफाई अभियान
गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया के निर्देश पर गंगापुर नगरपालिका द्वारा आगामी बरसाती मौसम को देखते हुए शहर में एक विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई जिसके तहत शहर के सभी प्रमुख नाली नालों की सफाई की जाएगी। पालिका अधिशाषी अधिकारी जुबेर खान ने बताया कि नगर में अतिरिक्त संसाधन लगाकर शहर की सफाई की जा रही है और जहा काफी समय से कचरा या मिट्टी पड़ी हुई या सफाई नही हुई उन स्थानों पर भी साफ सफाई की जाएगी। आज मुख्य बाजार के पास स्थित पुराने अस्पताल की जमीन की साफ सफाई की गई । ये अभियान आगामी एक माह तक जारी रहेगा अभियान प्रभारी सोनू टांक व सतीश डीडवानिया को बनाया है।


