
*श्री खान्या के बालाजी महाराज मन्दिर प्रांगण में श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा:-खान्या के बालाजी महाराज मन्दिर प्रांगण में श्री हनुमान जी महाराज की असीम अनुकम्पा से श्रावण माह के पवित्र पर्व में नो दिवसीय श्री 1008 श्री खान्या के बालाजी महाराज एवं समस्त महिला मण्डल शाहपुरा द्वारा आज सोमवार को प्रातः10 बजे नर्सिंग द्वार से डीजे के साथ कावड़ यात्रा प्रारम्भ हुई जो त्रिमूर्ति चौराया,रामद्वारा व कॉलेज के यहा होकर खान्या के बालाजी पहुची। यहा पहुचकर पण्डित देवकिशन शास्त्री ने आरती करी जिसमे खान्या के बालाजी के महाराज श्री रामदास जी त्यागी भक्तगण राजेन्द्र खटीक,शंकर खींची,रामस्वरूप टेपण,धनराज खटीक, शम्भू सिंह भाटी,राधेश्याम धोबी,कान्हा गुर्जर, देवकरण माली,अंकित खटीक,शिवराज माली व पुष्पेंद्र कोली और महिला मण्डल अध्यक्ष विमला शर्मा,कंचन खटीक,सीता खटीक,विमला खटीक,लाडू गुर्जर,पायल खटीक,शीलू गुर्जर,रेखा कहार व गंगा गुर्जर आदि उपस्थित रहे। इनके बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कथा का आज चथुर्थ दिन है। कथा का समापन दिनाक :-17.08.2024 शनिवार को होगा। कथा रोजाना दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी। कथा-पण्डित देवकिशन शास्त्री करेगे।यह जानकारी राजेन्द्र खटीक ने दी।


