
जिला स्तर हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोरा का खेड़ा से 19 वर्ष छात्रा विजेता ।
21 छात्र छात्रों का राज्य स्तर पर हुआ चयन ।
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
रायला क्षेत्र के गोरा का खेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 21 छात्र छात्राएं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ । 68वीं जिला स्तरीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 19 वर्ष छात्रा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरा खेड़ा विजेता रही एवं 17 वर्ष छात्र, 17 वर्ष छात्रा ,19 वर्ष छात्र , 14 वर्ष छात्र में राउमावि गोरा का खेड़ा जिला स्तर पर उपविजेता रही!
इसी के साथ 19 वर्ष छात्रा में तमन्ना बानु,अनिता कुमारी जाट, अंशु जाट, खुशी जाट ,प्रियंका कुमारी बैरागी व 19 वर्ष छात्र में गोविंद वैष्णव, हेमराज जाट, कमलेश गुर्जर, नवीन कुमार लुहार 17 वर्ष छात्र में हर्षित जाट ,देवराज गुर्जर ,विष्णु कुमार बैरागी ,राजमल जाट व 17 वर्ष छात्रा में निशा जाट, कृष्णा कुमारी, वर्षा जाट ,सिमरन बानु व 14 वर्ष छात्र में अर्जुन भील, करण भील, रियान खान व 14 वर्ष छात्रा में निधि गुर्जर का राज्य पर चयन हुआ है ।विद्यालय में आने पर सभी टीम प्रभारी रेखा रेगर, उषा जीनकर , मनीष तिवारी , महावीर सेन का ग्रामीणों ने स्वागत किया है ।प्रिंसिपल जमना लाल तेली ने सभी छात्र छात्राएं को बधाई दी और आभार प्रकट किया ।


