राजकीय जालमपुरा विद्यालय में 11 वर्षीय छात्र छात्रा कबड्डी खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम जालमपुरा में प्राथमिक विद्यालय में 11 वर्षीय वृत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति हुरड़ा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ व नगर कांग्रेस कमेटी गुलाबपुरा अध्यक्ष मधुसूदन पारीक की अध्यक्षता । प्रधानाचार्य राजश्री ने सभी अतिथियों व भामाशाहो का स्वागत सम्मान करते हुए बताएं कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों में भाग लिया जिसमें छात्र वर्ग में प्रथम जालमपुरा एवं द्वितीय फलामादा रही एवं छात्रा वर्ग में प्रथम बड़ला एवं द्वितीय केंद्र दांतडा की लक्ष्मीपुरा रही।14 वर्षिय छात्र वर्ग में तीन खिलाडी एवं 17 वर्षिय छात्र वर्ग में एक खिलाड़ी का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों एवं निर्णायको को स्मृति चिन्ह व प्रसस्ति पत्र प्रदान किये। प्रधान राठौड ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की शुभकामनाएं दी व ग्राम एवं विद्यालय में मूलभूत विकास कार्यों के लिए आश्वस्त किया। कांग्रेस नेता पारीक ने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जीवन में सफल हो सकता है। इस दौरान
फलामादा सरपंच महिपाल सिंह चुंडावत, पंचायत समिति सदस्य गणेश देवासी, सरपंच प्रतिनिधि गोपाल लाल बैरवा, पूर्व सरपंच सुखदेव जाट, कनिष्क सहायक गोविंदराम जाट, विभागीय तकनीकी सलाहकार माणकचंद मेवाड़ा, नारायण जाट, देवीलाल पारीक ,विक्रम सेन आदि मौजूद थे।
राजकीय जालमपुरा विद्यालय में 11 वर्षीय छात्र छात्रा कबड्डी खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन। =====
Leave a comment
Leave a comment


