
भीलवाड़ा होस्पिटल में भर्ती कचरा वाहन चालक की तबियत में कुछ हुआ सुधार, दुसरे चालक धरने पर बैठे।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगर पालिका में कचरा वाहन ऑटो टीपर को ठेकेदार द्वारा वापस काम पर नहीं लगाने को लेकर चालकों ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कार्यालय के बाहर अमरण अनशन व भूख हड़ताल पर बैठ कचरा ऑटो वाहन चालक जावेद अली व राघव प्रसाद वैष्णव की शुक्रवार रात को भीलवाड़ा रेफर किया गया, जहाँ पर जावेद अली की हालत में सुधार बताया जा रहा व राघव प्रसाद वैष्णव की तबियत ठीक होने पर सोमवार को धरना स्थल पर बैठ गए । चालक दिनेश वैष्णव ने बताया कि जब हमें धरना से उठाया गया तो हमें वापस काम पर रखने का आश्वासन दिया था, परन्तु अब ठेकेदार व पालिका प्रशासन वादाखिलाफी कर रहा है, हमारी रोजीरोटी छीन गयी है, कहाँ जावे तथा अब ठेकेदार दुसरे वाहन चालक लगाने की कोशिश कर रहा है जो हमारे साथ में अन्याय होगा व हमें काम नहीं रखने तक धरना चालू रहेगा।



