मानव सेवा अपना घर आश्रम में तालुका विधिक शिविर आयोजित किया गया।

By admin

Published On:

Date:

मानव सेवा अपना घर आश्रम में तालुका विधिक शिविर आयोजित किया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के आदेशानुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति के निर्देशन में मानव सेवा अपना घर आश्रम, विजयनगर (स्थान का जाम) गुलाबपुरा (तालुका नाम) पर विधिक साक्षरता से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित वृद्धजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिसके तहत राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान योजना पेंशन योजना. सुमुर्थ वृद्ध आश्रम योजना तथा आश्रम में उपस्थित लोगों को समर्थ वृद्ध सेवा आश्रम योजना के तहत बताया गया कि वृद्धाश्रम में प्रवेश लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाता है। साथ ही इन योजनाओं के उद्देश्य बेसहारा वृद्धों को आश्रम. भोजन. चिकित्सा, देखभाल व मनोरंजन के अवसरों जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी एवं साथ ही अन्य कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई। उक्त जानकारी प्रीएलवी श्रीमती वंदना व्यास द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Comment

Related News